| Wednesday, 08 February 2012 16:05 |
इंदौर, आठ फरवरी (एजेंसी) 'मेरी चढ़ती जवानी तड़पे...' के बोलों वाले बॉलीवुड गीत में लता मंगेशकर की आवाज के अल्हड़ जादू का अहसास कई श्रोताओं ने किया है। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते होंंगे कि जब सुरों की मलिका ने पहली बार ये बोल पढेÞ थे तो इन पर एतराज जताते हुए इस गीत को अपनी आवाज देने से साफ इंकार कर दिया था। यह खुलासा मशहूर संगीतकार राजेश रोशन ने आज किया, जिन्होंने फिल्म 'दिल तुझको दिया' :1987: का यह हिट गीत लिखा था और इसकी धुन तैयार की थी। 'जूनियर रोशन' ने अतीत की मीठी यादों में खोते हुए बताया, 'मेरी बात सुनते ही लताजी मुस्कुराने लगीं और कहा कि अगर उन्होंने रोशन साहब का यह गाना गाया है तो वह मेरे गीत 'मेरी चढ़ती जवानी तड़पे...' को भी अपनी आवाज देंगी।' मशहूर संगीतकार ने एक सवाल पर कहा कि वह अपने फिल्मकार भाई राकेश रोशन के शाहकारों में इसलिये बेहतर संगीत दे पाते हैं, क्योंकि उन्हें राकेश के बैनर में सृजन की पूरी आजादी मिलती है। |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago


No comments:
Post a Comment