Total Pageviews

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Friday, February 17, 2012

केंद्र के पैसे का सही इस्तेमाल न होने से उप्र पिछड़ा: मनमोहन

केंद्र के पैसे का सही इस्तेमाल न होने से उप्र पिछड़ा: मनमोहन

Saturday, 18 February 2012 10:47

अवनीश कुमार / एजंसी 
कानपुर, 18 फरवरी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 22 साल में उत्तर प्रदेश इसलिए पिछड़ेपन का शिकार हुआ है। क्योंकि यहां गैर-कांग्रेसी दलों का शासन रहा और उन्होंने राज्य के लोगों के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास की दिशा में अधिक मजबूती के साथ काम होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के विकास के लिए दृष्टिपत्र जारी किया है। हम इसे 2020 तक इसे लागू करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का सही ढंग से उपयोग नहीं किए जाने के कारण ही उत्तर प्रदेश पिछड़ गया।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कानपुर के सभी उम्मीदवारों के समर्थन में सभा कर रहे थे। यह सभा मोतीझील ग्राउंड में हुई। प्रधानमंत्री के देर आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ा। जिससे कांग्रेस के समर्थन में जुटे कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा दिखा। प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर जब दोपहर आसमान में दिखा, तो कार्यकर्ताओं को राहत महसूस हुई।
उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में उतरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते हुए मायावती सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन राज्य सरकार की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। हमारा मकसद समाज के कमजोर तबके के लोगों का खास खयाल रखना है। सिंह ने कहा कि युवाओं के रोजगार की खास व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को राज्य से बाहर न जाना पड़े। 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछड़े इलाके बुंदेलखंड के लिए हमने एक विशेष पैकेज लागू किया। इस पैकेज को अमल में लाने में राहुल गांधी की अहम भूमिका रही। इसमें 1700 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता दी गई है। इस पैकेज से बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर करने में काफी मदद मिल सकती है लेकिन अफसोस है कि इस पैकेज से मिली मदद का पूरा इस्तेमाल नही किया जा रहा है और इसमें अनियमितताओं की रिपोर्ट मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के किसानों के आठ हजार दो सौ करोड़ के कर्ज माफ किए हैं। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। हमारी सरकार समय पर  उत्तर प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराती रही है लेकिन राज्य सरकार की अव्यवस्था के कारण किसानों को सही समय पर खाद नहीं मिल पाती।
उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में यूपीए की सरकार बनी है, हमारी कोशिश रही है कि उत्तर प्रदेश के लोगों की हर तरह से मदद की जाए। हमने राज्य सरकार के असहयोग के बावजूद उत्तर प्रदेश की तरक्की के लिए हर मुमकिन कोशिश की है और राज्य को दी जाने वाली मदद में करीबन पांच से छह गुना बढ़ोतरी की है । 

उन्होंने कहा- लेकिन जब मैं उत्तर प्रदेश के विकास की ओर देखता हूं, तो पाता हूं कि पिछले 22 साल में राज्य पिछड़ेपन की ओर जा रहा है। आपका ऐतिहासिक शहर कानपुर एक जमाने में मैनचेस्टर के नाम से जाना जाता था। आज यहां के कारखाने बंद पड़े हैं और यही हाल राज्य के दूसरे शहरों के कारखानों का है। 
मनमोहन सिंह ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि किसी समय में उत्तर प्रदेश में शिक्षा के बहुत अच्छे संस्थान थे। आज यहां शिक्षा का स्तर भी बहुत खराब हो गया है। कानून व्यवस्था का भी बुरा हाल है। मेरा मानना है कि यह खराब स्थिति इसलिए बनी है कि पिछले 22 साल में आपके राज्य की गैर कांग्रेसी सरकारों ने न तो अच्छे शासन की तरफ ध्यान दिया है और न ही आम आदमी की समस्याओं को समझने और सुलझाने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि पिछले 22 साल में यहां बिजली उत्पादन में भी बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। जबकि आज के युग में चाहे उद्योग हों या खेती, दोनों को बिजली की जरूरत पड़ती है। सरकारी क्षेत्र में चीनी की जो मिलें लगाई गई थीं, वे या तो बंद हो गर्इं या निजी क्षेत्र को बेच दी गई हैं। बुनकरों को धागा सप्लाई करने वाली करीबन 32 मिलें बंद कर दी गई हैं। इससे गरीब बुनकरों दिक्कतें पेश आ रही हैं। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कई मामलों में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लग रहे हैं। आप इस बात से सहमत होंगे कि आपको ऐसी सरकार चाहिए, जो आपका दुख दर्द समझ सके। आपको शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं दे सके। एक ऐसी सरकार जो जातिवाद से ऊपर उठ कर आम आदमी का विकास कर सके इसीलिए मेरा मानना है कि कांग्रेस ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐसी सरकार दे सकती है। इसलिए आपसे अपील है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जिता कर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। 
सभा में प्रधानमंत्री के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अकबरपुर से सांसद राजाराम पाल और केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी थे। सबसे पहले मंच पर दिग्विजय सिंह को आमंत्रित किया गया। दिग्विजय ने अपने भाषण में मनमोहन सिंह को साफ सुथरी छवि का और ईमानदार प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा- मुझे मनमोहन सिंह पर गर्व है, क्योंकि उन्होंने पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है। दुनिया के बड़े-बड़े नेता उनसे सलाह लेने आते हैं। विदेश में जमा काला धन वापस लाने   के लिए  मनमोहन सिंह ने ही सबसे पहले प्रयास किया था। लालकृष्ण आडवाणी को तब काले धन की याद नहीं आई जब राजग सरकार सत्ता में थी। यूपीए सरकार ने उत्तरप्रदेश के लिए कई योजनाएं बनाई मगर राज्य सरकार के नाकारपन के कारण काम नहीं हो पा रहा है।

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Tweeter

Blog Archive

Welcome Friends

Election 2008

MoneyControl Watch List

Google Finance Market Summary

Einstein Quote of the Day

Phone Arena

Computor

News Reel

Cricket

CNN

Google News

Al Jazeera

BBC

France 24

Market News

NASA

National Geographic

Wild Life

NBC

Sky TV