Total Pageviews

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Friday, March 9, 2012

देश में अरबपतियों की संपत्ति सरकार के कुल उपभोग व्यय से अधिक

देश में अरबपतियों की संपत्ति सरकार के कुल उपभोग व्यय से अधिक

Friday, 09 March 2012 18:25

नयी दिल्ली, नौ मार्च (एजेंसी) देश में 48 अरबपतियों की कुल संपत्ति सरकार के पिछले वित्त वर्ष के उपभोग व्यय से अधिक है। साथ ही यह देश के राजकोषीय घाटे से भी ज्यादा है। इन धनकुबेरों का नेटवर्थ 10 लाख करोड़ रुपये है। 
इन 48 अरबपतियों की कुल संपत्ति चालू वित्त वर्ष 2011-12 में सरकार के 4.12 लाख करोड़ के राजकोषीय घाटे के अनुमान से दोगुने से भी अधिक है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 4.12 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है।  
फोर्ब्स की कल जारी अरबपतियों की सूची के तहत भारत में 48 लोग ऐसे हैं जिनका नेटवर्थ एक अरब डालर या उससे अधिक है। इन धनाढ़्यों का सकल नेटवर्थ 194.6 अरब डालर :9.73 लाख करोड़ रुपये: है।
इसके तहत भारतीय अरबपतियों की औसत संपत्ति लगभग 4.05 अरब डालर :20,271 करोड़ रुपये: है।
अगर प्रति व्यक्ति आय से इसकी तुलना की जाए तो 2010-11 में यह 53,331 रुपये रही जबकि चालू वित्त वर्ष में इसके 60,972 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

साथ ही यह 48 अरबपतियों की कुल संपत्ति सरकार के 2010-11 में 9.11 लाख करोड़ रुपये के उपभोग व्यय से भी अधिक है। चालू वित्त वर्ष के सरकार का अंतिम उपभोग व्यय :जीएफसीई: 10.24 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार चालू मूल्य पर जीएफसीई 2011-12 में 10,23,829 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष में 9,10,719 करोड़ रुपये था।
फोर्ब्स ने 2012 की अरबपतियों की सूची में 48 भारतीयों का नाम रखा है। इसके अलावा सूची में भारतीय मूल के नौ लोग भी हैं जो विदेश में रहते हैं।
सूची में मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे धनवान भारतीय के रूप में अपनी स्थिति पर बरकरार हंै। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन 54 वर्षीय मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 22.3 अरब डालर है और वह धनवानों की वैश्विक सूची में वह 19वें स्थान पर हैं।

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Tweeter

Blog Archive

Welcome Friends

Election 2008

MoneyControl Watch List

Google Finance Market Summary

Einstein Quote of the Day

Phone Arena

Computor

News Reel

Cricket

CNN

Google News

Al Jazeera

BBC

France 24

Market News

NASA

National Geographic

Wild Life

NBC

Sky TV