| Monday, 19 March 2012 09:15 |
सुनील दत्त पांडेय रावत और बहुगुणा के बीच शनिवार रात दो बजे समझौता वार्ता शुरू हुई जो रविवार दोपहर बाद खत्म हुई। यह समझौता वार्ता दो चरणों में हुई। बहुगुणा-रावत के बीच हुए समझौते के तहत बहुगुणा मंत्रिमंडल में इंदिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह, भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराने वाले सुरेंद्र सिंह नेगी, सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत, यशपाल आर्य, बसपा के सुरेंद्र राकेश, निर्दलीय विधायकों में मंत्री प्रसाद नैथाणी, हरीश दुर्गापाल और उत्तराखंड क्रांति दल पंवार के प्रीतम सिंह पंवार को जगह दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष हरीश रावत गुट के विधायक दिनेश अग्रवाल को बनाए जाने की संभावना है। इस तरह बहुुगुणा मंत्रिमंडल में हरीश रावत गुट का पलड़ा भारी रहेगा। सोमवार को विजय बहुगुणा, हरीश रावत, सतपाल महाराज, इंदिरा हृदयेश दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे। बहुगुणा के साथ रावत का समझौता होने से दोनों ही नेताओें को राहत मिली है। |
Sunday, March 18, 2012
रावत-बहुगुणा में हुआ समझौता
रावत-बहुगुणा में हुआ समझौता
No comments:
Post a Comment