Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Monday, February 27, 2012

गोधरा कांड की 10 वीं बरसी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गोधरा कांड की 10 वीं बरसी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Monday, 27 February 2012 14:10

अहमदाबाद, 27 फरवरी (एजेंसी) साबरमती ट्रेन कांड की 10 वीं बरसी पर अहमदाबाद और गोधरा शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। वर्ष 2002 में इस घटना में 59 लोग मारे गए थे और गुजरात में बड़े पैमाने पर हुयी सांप्रदायिक हिंसा में 1200 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी थी।
ट्रेन कांड के पीड़ितों की याद में विहिप ने अहमदाबाद और गोधरा में प्रार्थना सभा आयोजित की, वहीं गुजरात दंगों के पीड़ितों और परिवारवाले न्याय को लेकर एकत्र हुए।
पुलिस ने बताया कि विहिप और दंगा के विरोध में विभिन्न एनजीओ द्वारा आज मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर अहमदाबाद और गोधरा के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस तैनात किए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल:एसआरपीएफ: को आपात स्थिति में अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगड़िया गोधरा रेलवे यार्ड में रखे गए एस-छह कोच तक एक रैली की अगुवाई करेंगे और घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।
उधर 45 गैर सरकारी संगठन सांप्रदायिक दंगों को ले कर 'इंसाफ की डगर पर' कार्यक्रम के लिए एक साथ आए हैं। यह कार्यक्रम दस दिनों तक चलेगा।


0 comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Tweeter

Blog Archive

Welcome Friends

Election 2008

MoneyControl Watch List

Google Finance Market Summary

Einstein Quote of the Day

Phone Arena

Computor

News Reel

Cricket

CNN

Google News

Al Jazeera

BBC

France 24

Market News

NASA

National Geographic

Wild Life

NBC

Sky TV