Total Pageviews

THE HIMALAYAN DISASTER: TRANSNATIONAL DISASTER MANAGEMENT MECHANISM A MUST

We talked with Palash Biswas, an editor for Indian Express in Kolkata today also. He urged that there must a transnational disaster management mechanism to avert such scale disaster in the Himalayas. http://youtu.be/7IzWUpRECJM

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

THE HIMALAYAN TALK: PALASH BISWAS TALKS AGAINST CASTEIST HEGEMONY IN SOUTH ASIA

Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Thursday, June 14, 2012

प्रणव या अंसारी का नाम आगे आने पर अलग उम्मीदवार उतारेंगे: तृणमूल

प्रणव या अंसारी का नाम आगे आने पर अलग उम्मीदवार उतारेंगे: तृणमूल

hursday, 14 June 2012 17:47

नयी दिल्ली, 14 जून (एजेंसी) तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि अगर प्रणव या हामिद अंसारी नाम का आगे बढ़ा तो चुनावी खींचतान होगी। अपने रूख को कड़ा करते हुए संप्रग के अहम सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि अगर कांग्रेस वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी या उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाती है तो वह एपीजे अब्दुल कलाम को उम्मीदवार बनाकर यह चुनाव 'लड़ेगी'।

पार्टी का दावा है कि उनकी नेता ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी के साथ कल बातचीत के बाद मुखर्जी और अंसारी का नाम सार्वजनिक करके कोई भरोसा नहीं तोड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कांग्रेस अध्यक्षा की 'रजामंदी' और 'अनुमति' से किया गया।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कुणाल घोष ने कहा, ''अगर कांग्रेस प्रणव मुखर्जी या हामिद अंसारी के नामों को आगे बढ़ाती है तो मैं देख सकता हूं कि चुनावी खींचतान होगी...अगर कांग्रेस प्रणव मुखर्जी या अंसारी को उम्मीदवार बनाती है तो तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ेगी... तो फिर तृणमूल कांग्रेस या समाजवादी पार्टी एपीजे अब्दुल कलाम के साथ जा सकती है।''

समाजवादी पार्टी के साथ एकजुटता दिखाने वाली तृणमूल कांग्रेस ने कल कलाम के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के नामों को प्रस्ताव दिया था।
मुखर्जी और अंसारी के नामों का खुलासा करने के लिए कांग्रेस द्वारा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की आलोचना पर घोष ने कहा, ''कल ममता सोनिया गांधी से राष्ट्रपति प्रत्याशी के बारे में बातचीत करने को लेकर मिलने गई थीं और बातचीत के बाद ममता ने सोनिया से पूछा कि क्या वह बाहर मौजूद मीडिया के सामने :नामों का: खुलासा कर सकती हैं... और सोनिया ने उन्हें अपनी रजामंदी दी। उन्होंने ऐसा ही किया।''
उन्होंने कहा कि ममता ने बैठक में जिन नामों पर चर्चा हुई उनका खुलासा करने को लेकर सोनिया की 'अनुमति' ली थी।
घोष ने कहा, ''लेकिन अब कांग्रेस कह रही है कि ममता को नामों को खुलासा नहीं करना चाहिए। कांग्रेस के आरोप सही नहीं हैं। जो कुछ भी उन्होंने कहा, उसके बारे में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अच्छी तरह जानकारी थी।''

 

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Tweeter

Blog Archive

Welcome Friends

Election 2008

MoneyControl Watch List

Google Finance Market Summary

Einstein Quote of the Day

Phone Arena

Computor

News Reel

Cricket

CNN

Google News

Al Jazeera

BBC

France 24

Market News

NASA

National Geographic

Wild Life

NBC

Sky TV